इन राज्यों में खूब निकलता है सोना, जानिए कौन सा राज्य नंबर-1 पर ?

Share Latest News On:

भारत दुनिया के सबसे अधिक सोने की खपत वाले देशों में से एक है| भारत में गोल्ड खरीदना परंपरा का हिस्सा रहा है और कुछ खास मौके पर इसे खरीदना शुभ माना जाता है| भारत बड़े पैमाने पर दुनिया के अन्य देशों से गोल्ड का इंपोर्ट करता है| हालांकि, भारत में भी सोने की खदानें हैं और कर्नाटक गोल्ड का सबसे बड़ा उत्पादक है| पिछले साल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने सोने की खान को लेकर एक सर्वे कराया था| सर्वे में सामने आया था कि बिहार में भी सोने का बड़ा भंडार है| फिलहाल ये जान लेते हैं कि देश के वो कौन से राज्य हैं, जहां सबसे अधिक सोना निकलता है|

कर्नाटक भारत में सोने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है| देश का 80 फीसदी से अधिक सोना कर्नाटक में मौजूद खदानों से निकलता है| कर्नाटक का कोलार गोल्ड फील्ड्स देश की सबसे बड़ी सोने की खदान है और कोलार में स्थित है| इसके अलावा धारवाड़, हसन, और रायचूर जिलों से भी सोना निकाला जाता है| ऐसा माना जाता है कि कर्नाटक में 17 लाख टन गोल्ड का अयस्क भंडार है|

आंध्र प्रदेश देश का दूसरा राज्य है, जहां सबसे अधिक सोने का उत्पादन होता है| प्रदेश के अनंतपुर जिले के रामागिरि में गोल्ड की माइंस हैं| इसके अलावा चित्तूर और पालाच्चूर में भी सोने का भंडार उपलब्ध है|

झारखंड हर साल करीब 344 किलो गोल्ड का उत्पादन करता है| राज्य में ज्यादातर गोल्ड सुवर्ण रेखा नाम की नदी में पाया जाता है| गोल्ड नदी की रेत में जलोड़ के रूप में पाया जाता है| झारखंड में सिंहभूमि और सोनापट घाटी में प्रमुख रूप से सोना पाया जाता है|

मौजूदा समय में केरल में भी सोने का उत्पादन होता है| राज्य में पुन्ना पुझा और छवियार पुझा नदी के पास कुछ इलाकों में गोल्ड पाया जाता है| भारत में गोल्ड के खनन पुराना इतिहास रहा है| वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, दुनिया में जब से सोने के खनन की शुरुआत हुई, उसके बाद से अब  2 लाख टन से अधिक गोल्ड निकाला जा चुका है|

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सर्वे में पता चला था कि देश में मौजूद कुल गोल्ड का 44 फीसदी बिहार में है| सर्वे के अनुसार, गोल्ड की मात्रा 2230 लाख टन के करीब हो सकती है| बिहार के जमुई जिले में सबसे अधिक सोने का भंडार है| यहां करीब 27.6 टन सोने का भंडार है|