चंद्रयान-3, विक्रम लैंडर ने भेजी चांद की नई Photo, जानिये कैसा दिखता है चांद असली फोटो में !

Share Latest News On:

17 अगस्त 2023 की दोपहर जब विक्रम लैंडर चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ, तब उसने चांद की फोटो ली. वीडियो बनाया. इसमें एक जगह पर हमारी धरती भी झांकती हुई दिखती है. दाहिने ऊपर की ओर कोने से. ये वीडियो और फोटोग्राफ्स चंद्रमा की सतह का अद्भुत नजारा दिखाते हैं | (सभी फोटोः ISRO)
18 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने अपने ऑर्बिट को घटाया | चंद्रमा से अब उसकी दूरी मात्र 113 किलोमीटर बची है | 20 अगस्त को होने वाली दूसरी डीबूस्टिंग में इसे घटाकर करीब 24 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचाने का लक्ष्य है | आप इस तस्वीर के दाहिने ऊपरी कोने में पृथ्वी को देख सकते हैं | इस तस्वीरों में विक्रम लैंडर ने जिस जगह को कैप्चर किया है | उनमें से दो तीन क्रेटर्स यानी गड्ढों के नाम भी दिया गया है. इसरो ने बताया है कि ये गड्ढे के नाम भी दिया गया है. इसरो ने बताया है कि ये गड्ढे कौन से हैं | इसके अलावा पूरे वीडियो में चंद्रमा की सतह के अलग-अलग नजारे देखने को मिलेंगे | अब तो बस 23 तारीख का इंतजार है| जब लैंडिंग होगी |