दिग्विजय के बजरंग दल बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, बोले अब कुछ लोगों का ठीक हो रहा है ,आई फ्लू

Share Latest News On:

दिग्विजय के बजरंग दल बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, बोले अब कुछ लोगों का ठीक हो रहा है ,आई फ्लू

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह के बजरंग दल को बैन नहीं करने के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रतिबंध लगाना तो दूर सोच भी नहीं सकते हैं।

मध्य प्रदेश में हिंदुत्व को लेकर राजनीति  गरमाई हुई है। इस बीच दिग्विजय सिंह के कांग्रेस की सरकार बनने पर बजरंग दल को बैन नहीं करने के बयान पर नरौतम मिश्रा ने तंज कसा है। गृहमंत्री ने हास्य मुद्रित होते हुए कहा  कि कुछ लोगों का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह के बजरंग दल को बैन नहीं करने के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रतिबंध लगाना तो दूर सोच भी नहीं सकते हैं। उन्होंने इसको लेकर दिए बयान को भी सुनाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को आई फ्लू हट रहा है। उनको धीरे धीरे राष्ट्रवादी संगठन में अच्छे लोग नजर आ रहे है। थोड़े दिनों में आई फ्लू पूरी तरह से हटने पर समझ में आएगा कि बजरंग दल राष्ट्रभक्तों का ही संगठन है। जो अभी कुछ कुछ पर आए, वह पूरे पर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह महाकाल जाने लगे, कावड़ यात्रा पर जाने लगे, कथा कराने लगे। जनता समझ रही है कि यह लोग मेवात पर क्यों नहीं बोले। उज्जैन के अंदर पाकिस्तान जिंदाबाद आपको काजी साहब जिंदा बाद कैसे सुनाई देने लगा। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि आपने कैसे खरगोन की घटना को दूसरा फोटो डाल कर भड़काने की कोशिश की। कभी आप हिंदु और हिंदुत्व को अलग करने लगते हो। यह चुनाव पर आप यात्रा कर रहे हो यह जनता जान रही है।

 अमित शाह 20 को  ग्वालियर आएंगे
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 20 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक ग्वालियर में होगी। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाग लेंगे। अभी उनके ग्वालियर का कार्यक्रम आया है।
सच बोलने से रोकती है कांग्रेस की राजनीति
गुलाम नबी आजाद के बयान का नरोत्तम मिश्रा ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उनका बयान सचमुच में सच के करीब है। कश्मीर कश्यम ऋषि की तपोभूमि है। इसलिए उन्होंने कहा कि पहले सभी के पूर्वज हिंदू थे। यह बात भी वह तब बोल पाए जब कांग्रेस से दूर हुए। कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति सच बोलने से रोकती है, ऐसा लग रहा है। बता दें गुलाम नबी आजाद ने सबके पूर्वजों को हिंदू बताया था।

सतना दुष्कर्म मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलेगा 
सतना में नाबालिग से दुष्कर्म पर गृहमंत्री ने कहा कि मानसिक बीमार टाइप के लोग है। बहुत घृणित कृत्य, आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला भेजा जाएगा।