चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यालय पर मना उत्सव

Share Latest News On:

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यालय पर मना उत्सव

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर दी बधाई

इंदौर

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लाइव देखा | सफल लैंडिंग होने की खुशी में श्री गौरव रणदिवे  ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया उसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी साथ ही जमकर आतिशबाज़ी भी की |

इस अवसर पर श्री गौरव रणदिवे ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के कारण आज हम सभी भारतवासियों का सर विश्व में गर्व से ऊंचा हुआ है यह मोदी है तो ही मुमकिन हो पाया हैं |