इंदौर में दिसंबर के महीने में बारिश, सुबह 8.30 बजे तक 10 मिलीमीटर हुई बारिश, शाम तक जारी रहेगा बारिश का दौर

Share Latest News On:

इंदौर | शहर में बुधवार शाम के बाद शुरू हुई बारिश का दौर रात में भी जारी रहा और गुरुवार सुबह भी शहर में कई स्थानों पर बारिश की तेज बौछारें पड़ी। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। सुबह के समय धुंध और कुहासे का असर भी दिखाई दिया।

सुबह सात बजे जहां दृश्यता 3000 मीटर थी, वहीं 8.30 बजे तक दृश्यता गिरकर 1500 मीटर पहुंच गई। बुधवार के मुकाबले गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि बादलों के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से कम नहीं रहे। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में सुबह के समय आद्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तरी पूर्वी हवाएं 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।