हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विधानसभा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Share Latest News On:

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विधानसभा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

इंदौर। 13 अगस्त 2024। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे एवं भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री सौगात मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत इंदौर नगर की सभी विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्राओं में पार्टी के कार्यकर्ता एवं नगरवासीयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी ने हाथ में तिरंगा लेकर वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे लगाए यात्रा में बच्चों से लेकर वृद्धजनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राऊ विधानसभा से निकाली गई तिरंगा यात्रा में नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे विधायक ,श्री मधु वर्मा एवं युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री सौगात मिश्रा सम्मिलित हुए यह यात्रा पिपलिया राव स्थित गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर भोलाराम उस्ताद मार्ग होते हुए चोइथराम मंडी चौराहा स्थित उधम सिंह प्रतिमा पर पहुंची जहां पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा के दौरान मार्ग को गुब्बारों और झंडों से सजाया गया, जो इस यात्रा को और भी अधिक रंगीन और उत्साहपूर्ण बनारहा था। इसके साथ ही, महू से आए विशेष सैन्य बैंड और अन्य छह बैंड्स भी इस यात्रा में शामिल हुए, जो पूरे मार्ग पर देशभक्ति के गीतों की धुन बजाते हुए चले। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर स्वागत की व्यवस्था की गई, जहाँ स्थानीय लोगो ने पुष्पवर्षा की और तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिनंदन किया

विधानसभा क्रमांक 2 की तिरंगा यात्रा परदेशीपुरा से प्रारंभ होकर पाटनीपुरा चौराहा पहुंची यात्रा को कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय विधायक ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री रमेश मेंदोला ने कहा कि तिरंगा हमारे गर्व, सम्मान और एकता का प्रतीक है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि इसे अपने घरों पर फहराकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम को प्रकट करना चाहिए।

विधानसभा क्रमांक 5 में भी भविष्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदीप एवं विधायक श्री महेंद्र हार्डिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे यात्रा महाराजा यशवंत राव होल्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात समाप्त हुई।

विधानसभा क्रमांक 4 के तिरंगा यात्रा विधायक श्रीमती मालीनी लक्ष्मण सिंह गौड़ की मार्गदर्शन में निकाली गई यात्रा को जनता भरपूर सहयोग मिला जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *