महिला समूह सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकालकर दिया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश*

Share Latest News On:

*महिला समूह सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकालकर दिया हर घर तिरंगा अभियान का संदेश*
इंदौर 12 अगस्त 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे उत्साह और सबकी भागीदारी के साथ प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान मनाने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर इंदौर जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिले के ग्रामों में तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया जा रहा है। जिले की ग्राम पंचायत माचला में महिला समूह सदस्यों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर एवं हाथों में मेहंदी लगाकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *