आ गया भविष्य का नया ईंधन ! अब पेट्रोल से नहीं ख़ास फ्यूल से चलेगी नई कार – नितिन गडकरी ने की लॉन्चिंग..

Share Latest News On:

नई दिल्ली : रेगुलर पेट्रोल नहीं बल्कि ख़ास फ्यूल से चलेगी नई Innova! 29 अगस्त को नितिन गडकरी ने की लॉन्चिंग !

Toyota Innova Ethanol वेरिएंट को 29 अगस्त को नितिन गडकरी ने की लॉन्चिंग | ये 100% ईथेनॉल पर चलने वाली देश की पहली कार होगी| पिछले साल नितिन गडकरी ने हाइड्रोजन पावर्ड Toyota Mirai कार को लॉन्च किया था|

टोयोटा की मशहूर एमपीवी Innova का नया अवतार लॉन्च हो गया है| इस नई इनोवा को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्च की| ये नई Toyota Innova रेगुलर पेट्रोल के बजाया प्योर ईथेनॉल (Ethanol) पर दौड़ेगी| नितिन गडकरी ने 29 अगस्त को 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलने वाली नई इनोवा कार को लॉन्च की| केंद्रीय मंत्री लंबे समय से वाहन निर्माताओं को पारंपरित फ्यूल के बजाया दूसरे ईंधन विकल्पों और ग्रीन मोबिलिटी की तरफ रूख करने की बात कर रहे हैं|

पिछले साल नितिन गडकरी ने हाइड्रोजन पावर्ड Toyota Mirai कार को लॉन्च किया था| मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जैव ईंधन (Bio Fuel) चमत्कार कर सकता है और पेट्रोलियम के आयात पर खर्च होने वाली बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बचा सकता है| “अगर हम आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं तो हमें इस तेल आयात पर खर्च होने वाली रकम को शून्य करना होगा, जो कि वर्तमान में 16 लाख करोड़ के आसपास है| यह अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा नुकसान है|” 

ईथेनॉल फ्यूल का फायदा:  

ईथेनॉल फ्यूल का इस्तेमाल न केवल पर्यावरण को फायदा होगा बल्कि ड्राइविंग के लिए लोगों के जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होगा| इस समय देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत तकरीबन 100 रुपये के आस-पास है, जबकि इथेनॉल की कीमत (Ethanol Price) अभी मात्र 63 रुपये से लेकर 65 रुपये प्रति लीटर है| इस तरह यह पारंपरिक ईंधनों डीजल और पेट्रोल से प्रति लीटर करीब 40 रुपये सस्ता है| यह पेट्रोल के मुकाबले 50 फीसदी तक कम प्रदूषण फैलाता है| हालांकि इथेनॉल यूज करने पर माइलेज (Ethanol Mileage) पेट्रोल की तुलना में कुछ कम हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद भारी बचत होती है|

प्रधानमंत्री ने लॉन्च किया था E20 फ्यूल:

ईथेनॉल के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है| हालांकि नितिन गडकरी जो कार लॉन्च करने जा रहे हैं वो 100 प्रतिशत ईथेनॉल पर चलेगी| लेकिन बीते दिनों प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में E20 फ्यूल लॉन्च किया था, जो कि 20% इथेनॉल के साथ आने वाला मिक्स पेट्रोल है| “E20” 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल मिश्रण को इंगित करता है| “E20” में संख्या “20” पेट्रोल मिश्रण में इथेनॉल के अनुपात को दर्शाती है|

इथेनॉल क्या है, और कैसे बनता है ?

इथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है जिसे पेट्रोल के साथ मिलाकर वाहनों में ईंधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है| इथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने की फसल से तैयार किया जाता है लेकिन इसे कई अन्य चीनी फसलों से भी तैयार किया जा सकता है| इससे कृषि और पर्यावरण दोनों को लाभ होता है| चीनी के उत्पादन से बचा हुआ उप-उत्पाद इथेनॉल पेट्रोल का एक अच्छा विकल्प है| इसका उपयोग ईंधन के विकल्प के रूप में किया जाता है और यह लागत के हिसाब से सस्ता भी है| इसे घरेलू स्तर पर फसलों से उत्पादित किया जा सकता है (और कच्चे तेल की तरह आयात करने की आवश्यकता नहीं है) और इथेनॉल का एक निश्चित प्रतिशत पेट्रोल के साथ मिलाया जा सकता है|