ईट राईट स्कूल अभियान के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

Share Latest News On:

ईट राईट स्कूल अभियान के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

इंदौर

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा खाद्य सुरक्षा परितंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर ईट राईट चैलेंज -3 प्रतियोगिता 01 अप्रैल, 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता के टास्क ईट राईट स्कूल अभियान के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियाँ की जा रही है।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर श्रीमति सपना लववंशी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला इन्दौर के द्वारा ईट राईटर चैलेज -3 में सहभागिता की है एवं इस प्रतियोगिता की गतिविधियां सतत रूप से की जा रही है। इस अभियान की ईट राईट स्कूल गतिविधि के अन्तर्गत विभाग द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर एवं चोईथराम स्कूल, माणिकबाग में खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की जांच, मिलेट्स की उपयोगिता एवं लाभ, खाद्य पदार्थों का फोर्टिफिकेशन, स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यप्रद खाना इत्यादि विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे दूध एवं मसाले में होने वाली मिलावट की प्राथमिक जांच, खाद्य पदार्थों में लेबलिंग की जानकारी, सैफ एवं न्यूट्रिशियस फूड आदि विषय पर चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जानकारी दी गई।