हर घर में तिरंगा पहुंचाने में भी युवा अपनी भूमिका का निर्वहन करें।  

Share Latest News On:

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज मध्यप्रदेश सहित देशभर के युवा अपने घरों में तिरंगा लगा रहे हैं। सोशल मीडिया, समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों में हम और आप सभी देख रहे हैं कि किस तरह देश के युवा देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा अभियान में सहभागिता कर रहे हैं। हर घर में तिरंगा पहुंचाने में भी युवा अपनी भूमिका का निर्वहन करें।  

आजादी के उत्सव को सभी ऐतिहासिक रूप से मनाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के समय के लोगों को तो पता है कि भारत को आजादी कैसे मिली है। लेकिन आज के युवाओं को यह नहीं मालूम कि भारत को आजादी कैसे मिली। आज के युवा 2047 में देश के अंदर मुख्य भूमिकाओं में होंगे, इसलिए इन युवाओं को भारत विभाजन की विभीषका और देश को आजादी कैसे मिली यह पता होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विभाजन विभीषका दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। आज के युवाओं को यह बताया जाना चाहिए कि भारत और पाकिस्तान के विभाजन के समय कैसे हमारे हिंदू भाई-बहनों को टुकड़े-टुकड़े करके पाकिस्तान से ट्रेनों में भरकर भारत भेजा गया था। पाकिस्तान में हजारों हिंदू माताओं-बहनों के साथ किस प्रकार से दरिंदगी की गई, उनकी हत्याएं की गईं यह आज के युवा को भी मालूम होना चाहिए। इसलिए बुधवार 14 अगस्त को देशभर में भारत विभाजन विभीषका दिवस मनाया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रा दिवस मनाएगा। आजादी के इस उत्सव को हम सभी ऐतिहासिक रूप से मनाएं। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन के साथ हर घर में तिरंगा फहराएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *