मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कार्यालय में किया ध्वजारोहण*

Share Latest News On:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कार्यालय में किया ध्वजारोहण*
—————————————————————
*-दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मजबूत हाथों में*
*डॉ. मोहन यादव*
*-श्री मोदी जी के नेतृत्व में हम विकसित भारत के संकल्प के लिए आगे बढ़ रहे*
*श्री विष्णुदत्त शर्मा*
*-मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने दी स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकमनाएं*

भोपाल, 15/08/2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने स्वतंत्रता दिवस पर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं बधाई दी। 29वीं बटालियन दतिया की ‘बी’ कंपनी के एएसआई श्री उदयवीर सिंह, आरक्षक श्री कल्याण सिंह, श्री राणा सिंह, श्री नीतिन जाटव, श्री अखिलेश गिरी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
*हमारे पूर्वजों के बलिदान के बाद मिली आजादी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक लंबी लड़ाई और क्रांतिकारियों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। आज का यह पावन पर्व सबसे बड़ा त्योहार है। मुझे इस बात का गर्व है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत हाथों में है। दुनिया में भारत का डंका बज रहा और दुनिया नए भारत का नया रुप देख रही है। भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस था। हमारे पूर्वजों ने इसकी कीमत चुकाई है। हमारी आजादी के एक दिन पहले जो देश का बंटवारा हुआ था, अगर नहीं हुआ होता तो भारत की स्थिती आज और बेहतर होती। हम प्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं,ताकि प्रदेश को देश का सबसे अग्रणी राज्य बनाया जा सके।
*विकसित भारत और स्वर्णीम प्रदेश के सकल्प के साथ आगे बढ रहे – विष्णुदत्त शर्मा*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सासंद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ पूरे देश ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाकर लाखों बलिदान देने वाले शहिदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनने के संकल्प के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। आज इस पावन पर्व पर देश की आजादी को अक्षुण बनाए रखने का पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर सभी प्रदेशवासियों ने सकल्प लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 में भारत माता परम वैभव पर पहुचेगी और भारत दुनिया का सिरमोर बनेगा।
ध्वजारोहण समारोह में सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री माखन सिंह चौहान, पूर्व सांसद श्री रधुनंदन शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता श्री तपन भौमिक, श्री विजय दुबे, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी, श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलकी, पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, अजजा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटवा, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी, सुश्री नेहा बग्गा, श्री कैलाश मिश्रा, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री हिरेन्द्र बहादुर सिंह, श्री भगत सिंह कुशवाह, श्री एस एस उप्पल, पेनालिस्ट श्री शिवम शुक्ला,, सुश्री सरीता देशपाण्डे, श्री कामेश्वर सिंह, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री अजय यादव, श्री पवन दुबे, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री सुनील पाण्डे, श्री अनिल अग्रवाल, श्री प्रयाग रधुवशी, श्री उमंकात दीक्षित, श्रीमती वृजला सचान, सुश्री बिलकीस जहां, श्रीमती भावना सिंह, श्री सुरज खरे सहित प्रदेश कार्यालय परिवार के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *