नाग पंचमी के साथ शुरू हुआ नया सप्ताह, ये 6 राशियां हो सकती हैं मालामाल

Share Latest News On:
Weekly Rashifal august 2023: अगस्त का नया यह सप्ताह 21 अगस्त से 27 अगस्त तक रहेगा | हिंदू पंचांग के अनुसार, अगस्त माह की शुरुआत नाग पंचमी के साथ हो रही और यह सप्ताह 6 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है |

 

Weekly Rashifal august 2023: इस बार नाग पंचमी आज यानी 21 अगस्त 2023 को है| यह सप्ताह 21 अगस्त से 27 अगस्त तक रहेगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, यह सप्ताह 6 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, आइए जानते हैं इस सप्ताह की 6 लकी राशियों के बारे में –

मेष- धन लाभ हो सकता है, परिवार में व्यस्तता रहेगी | किसी अतिथि का आगमन होगा, धन का दान करें | आपका शुभ रंग गुलाबी और लकी नंबर 70 है |

वृष- काम में व्यस्तता रहेगी, लेकिन धन लाभ के योग हैं | काम की रुकावट दूर होगी, खाने की वस्तु का दान करें | आपका शुभ रंग नारंगी और लकी नंबर 65 है |

मिथुन- मानसिक चिंताएं समाप्त होंगी, करियर में सफलता मिलेगी | रिश्तों की समस्या हल होगी,  हनुमान चालीसा का पाठ करें | आपका शुभ रंग पीला और लकी नंबर 75 है |

कर्क- स्वास्थ्य का ध्यान रखें, निर्णयों में जल्दबाजी न करें | वाहन सावधानी से चलाएं, गुड़ का दान करें | आपका शुभ रंग नीला और लकी नंबर 60 है |

सिंह- रुका हुआ धन प्राप्त होगा, लाभकारी यात्रा के योग हैं | संतान पक्ष की उन्नति होगी, धन का दान करें | आपका शुभ रंग आसमानी और लकी नंबर 70 है |

कन्या- धन लाभ के योग हैं, करियर की बाधाएं समाप्त होंगी | किसी मनोरंजक कार्य में व्यस्त रहेंगे, खाने की वस्तु का दान करें | आपका शुभ रंग पीला और लकी नंबर 80 है |

तुला- रुके हुए काम पूरे होंगे, करियर में बड़ी सफलता मिलेगी | रुका हुआ धन प्राप्त होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें | आपका शुभ रंग लाल और लकी नंबर 90 है |

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में विवादों से बचें, धन के खर्चों पर ध्यान दें | यात्रा में सावधानी रखें, गुड़ का दान करें | आपका शुभ रंग हल्का पीला और लकी नंबर 60 है |

धनु- धन की समस्याएं हल होंगी, करियर में कुछ बदलाव होगा | पुरस्कार सम्मान का लाभ मिलेगा, धन का दान करें | आपका शुभ रंग  हरा और लकी नंबर 70 है |

मकर- करियर में लाभ के योग हैं, रुका हुआ धन प्राप्त होगा | स्वास्थ्य अच्छा होता जाएगा, धन का दान करें | आपका शुभ रंग सफेद और लकी नंबर 80 है |

कुम्भ- आकस्मिक धन का लाभ होगा, मानसिक चिंताएं समाप्त होंगी | जीवन में प्रेम संबंधों की शुरुआत होगी, खाने की वस्तु का दान करें | आपका शुभ रंग लाल और लकी 75 है |

मीन- स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में विवादों से बचाव करें | महत्वपूर्ण काम अभी टाल दें, गुड़ का दान करें | आपका शुभ रंग हरा और लकी नंबर 60 है |